किसानों को मिलीं 5 बड़ी खुशखबरी
सरकार की योजना के तहत किसानों को चना, मटर, मसूर, राई-सरसों और अलसी जैसी फसलों के बीज मिनिकिट उपलब्ध कराने का प्रावधान है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, चना के 84,506, मटर के 15,268, मसूर के 1,09,700, राई-सरसों के 4,95,578 और अलसी के 30,000 बीज मिनिकिट निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, किसानों को उन्नत किस्मों के बीज खरीदने पर अलग-अलग दरों से अनुदान भी दिया जा रहा है।
मसूर के बीज पर 100% तक सब्सिडी
योजना की सबसे बड़ी खासियत दलहन फसलों के बीज पर मिलने वाली सब्सिडी है। निर्धारित शर्तों के तहत आठ वर्ष से कम अवधि वाली प्रजातियों के मसूर बीज पर 100 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। वहीं, चना और मटर के प्रमाणित बीजों पर 75 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल सकती है। जबकि गेहूं, जौ और राई-सरसों की उन्नत किस्मों के बीज पर भी 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
कैसे करें योजना के लिए ऑनलाइन बुकिंग?
इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://agriculture.up.gov.in/ पर जाना होगा। वहां किसान पंजीकरण संख्या और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी की मदद से लॉगिन करके अपनी जरूरत के अनुसार बीज मिनिकिट या अनुदानित बीज का विकल्प चुन सकते हैं।
ध्यान रखें कि बुकिंग निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ही स्वीकार की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन में परेशानी होने पर किसान नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय, राजकीय बीज भंडार या जन सेवा केंद्र (CSC) से सहायता ले सकते हैं। आवेदन करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध पात्रता, बीज वितरण और अनुदान से जुड़ी शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें।

0 comments:
Post a Comment