मधुबनी और सीतामढ़ी में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने मधुबनी और सीतामढ़ी में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने का खतरा है। वहीं, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और दरभंगा में ऑरेंज अलर्ट है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश और गरज-चमक हो सकती है।
पटना समेत इन जिलों में भी होगी बारिश
पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय सहित कई जिलों को येलो अलर्ट के दायरे में रखा गया है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, रोहतास और कैमूर में भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है।
खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। बिजली चमकने के समय खुले मैदान में जाने से बचें और पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। चक्रवात के प्रभाव से अगले 24 घंटे तक मौसम खराब रह सकता है, जबकि शनिवार के बाद बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना जताई गई है।

0 comments:
Post a Comment