मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। व्यापक बारिश होने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
28 से 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार, 28 से 30 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
28 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 29 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों क्षेत्रों में झमाझम बारिश का अनुमान है। 30 अक्टूबर को भी कई इलाकों में आंधी-बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गयी हैं।
इसके अलावा चित्रकूट, कौशांबी, देवरिया, गोरखपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बांदा, संतकबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में भी झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 28 से 30 अक्टूबर के बीच बारिश और तेज हवाओं का असर रहने की संभावना है, जबकि 31 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जताया गया है।

0 comments:
Post a Comment