यूपी में 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी! निकली भर्ती, नौकरी पाने का सुनहरा मौका

UP Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका है। सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला इकाई के तहत अकाउंटेंट और एमआईएस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 20 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 5 नवंबर 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20 पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती में अकाउंटेंट के 10 और एमआईएस असिस्टेंट के 10 पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सिद्धार्थनगर जिले के मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन में काम करने का अवसर मिलेगा।

12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ हिंदी पढ़ने-लिखने और सामान्य गणित की अच्छी समझ होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले संबंधित पद की सभी शर्तें जरूर जांच लें।

आवेदन के लिए नहीं देना होगा शुल्क

इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

5 नवंबर तक करें आवेदन की प्रक्रिया को पूरा

भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2026 है। इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। आवेदन जमा करने से पहले जरूरी दस्तावेज, पात्रता और चयन संबंधी निर्देशों की पुष्टि संबंधित नोटिश से कर लें, ताकि फॉर्म में किसी तरह की गलती न हो।

0 comments:

Post a Comment