बड़ी खबर! यूपी के 60 जिलों में कल नहीं खुलेंगे स्कूल, जानें क्या है वजह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में PET-2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को कई जिलों के स्कूलों में एक दिन की छुट्टी रखने का फैसला लिया गया है। प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद, बदायूं, कन्नौज, हरदोई और बागपत समेत परीक्षा वाले जिलों में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल बंद रह सकते हैं। यह आदेश सरकारी और गैर-सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के अलावा CBSE, ICSE सहित अन्य बोर्डों के स्कूलों पर भी लागू बताया गया है।

PET परीक्षा के कारण छुट्टी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2026 के आयोजन को देखते हुए संबंधित जिलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक या जिलाधिकारी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार स्कूल प्रधानाचार्यों को आदेश का पालन करना होगा। हालांकि, छुट्टी की पुष्टि के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए।

इन 15 जिलों में खुले रहेंगे स्कूल

दी गई जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर, अमेठी, बलिया, बलरामपुर, चंदौली, चित्रकूट, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, संभल, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र और वाराणसी में PET परीक्षा नहीं होगी। इसलिए इन जिलों में स्कूल खुले रहने की जानकारी दी गई है।

30 अक्टूबर को दो पालियों में परीक्षा

PET-2026 की परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित की जा रही है। 30 अक्टूबर को पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए करीब 35.41 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसका आयोजन 60 जिलों के 1,372 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment