खुशखबरी का बड़ा ऐलान! यूपी में आई 1 बंपर भर्ती, सैलरी 30 हजार

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का मौका सामने आया है। जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय, लखीमपुर की ओर से वर्ष 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 158 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा।

चपरासी से लेकर प्रिंसिपल तक के पद शामिल

लखीमपुर में निकली इस भर्ती में प्रिंसिपल, चपरासी, लैब असिस्टेंट, रसोइया और चौकीदार समेत कई पद शामिल हैं। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसमें 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बीएड, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर हैं।

6,433 से 30,000 रुपये तक वेतन

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने 6,433 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक वेतन मिल सकता है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, पात्रता और अन्य शर्तें संबंधित पद के अनुसार लागू होंगी।

30 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑफलाइन आवेदन जमा करना होगा।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पदवार योग्यता और आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए अभ्यर्थी लखीमपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट kheri.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी शर्तों की जांच करना जरूरी है।

0 comments:

Post a Comment