खुशखबरी का डबल धमाका! यूपी में एक साथ 2 नई भर्तियां, 10वीं-12वीं से लेकर डिग्रीधारकों तक को मौका

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य में दो अलग-अलग विभागों में कुल 31 पदों पर भर्ती के अवसर सामने आए हैं। पहली भर्ती बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में विभिन्न पदों के लिए है, जबकि दूसरी भर्ती सिद्धार्थनगर में अकाउंटेंट और एमआईएस असिस्टेंट के पदों पर निकाली गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तारीख का ध्यान रखना होगा।

1 .BHU में 11 पदों पर भर्ती

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के भर्ती एवं मूल्यांकन प्रकोष्ठ ने विभिन्न पदों पर कुल 11 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर, सिस्टम इंजीनियर, एसी ऑपरेटर, वर्कशॉप अटेंडेंट और लैबोरेटरी अटेंडेंट सहित अन्य पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीसीए, बीएससी, बीटेक, एमसीए, एमएससी और अन्य संबंधित योग्यताएं शामिल हैं। अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। चयनित पद के अनुसार वेतन ₹18,000 से ₹2,09,200 प्रतिमाह तक हो सकता है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से BHU की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 निर्धारित है।

2 .सिद्धार्थनगर में 20 पदों पर मौका

दूसरी भर्ती सिद्धार्थनगर में उपायुक्त (स्वरोजगार) कार्यालय की ओर से निकाली गई है। इसके तहत अकाउंटेंट और एमआईएस असिस्टेंट के कुल 20 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इस भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 21 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन से पहले जरूर देखें जानकारी

दोनों भर्तियों में आवेदन का तरीका और योग्यता अलग-अलग है। BHU भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जबकि सिद्धार्थनगर के पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित आधिकारिक अधिसूचना में पदवार योग्यता, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।

0 comments:

Post a Comment