बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! बढ़ेगी धन-समृद्धि

राशिफल। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 20 अक्टूबर से बुध और शुक्र की युति तुला राशि में बनने वाली है। बुध और शुक्र की इस युति को लक्ष्मी नारायण योग कहा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं में बुध को बुद्धि, कारोबार और वाणी का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र सुख-सुविधा, धन और भौतिक समृद्धि से जुड़े ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को भी काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध-शुक्र की युति करियर और धन के लिहाज से शुभ मानी जा रही है। रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं और आय के नए स्रोत बनने के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला हो सकता है। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं। निवेश से जुड़े फैसलों में लाभ की संभावना बन सकती है, हालांकि निर्णय सोच-समझकर लेना उचित रहेगा।

तुला राशि

बुध और शुक्र की युति तुला राशि में ही बन रही है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष माना जा रहा है। आत्मविश्वास बढ़ सकता है और करियर व व्यापार से जुड़े मामलों में नए अवसर सामने आ सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। कारोबार करने वालों को भी नए सौदे मिल सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment