पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को जल्द मंजूरी
बिहार इन्वेस्टर मीट 2026 के दौरान गडकरी ने बताया कि पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को केंद्रीय कैबिनेट से जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। करीब 245 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के लिए लगभग 32 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह पूरी तरह नई सड़क परियोजना होगी और इसके लिए केंद्र स्तर से वित्तीय मंजूरी पहले ही मिल चुकी है।
रामजानकी पथ का काम जारी
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक 440 किलोमीटर लंबे रामजानकी पथ का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे नवंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा करीब 45,190 करोड़ रुपये की लागत से रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे का निर्माण भी कराया जा रहा है। इस परियोजना का लगभग 400 किलोमीटर हिस्सा बिहार से होकर गुजरेगा।
बढ़ी नेशनल हाईवे की लंबाई
गडकरी ने बताया कि बिहार में नेशनल हाईवे का नेटवर्क पिछले वर्षों में काफी विस्तृत हुआ है। वर्ष 2014 में राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई करीब 4,615 किलोमीटर थी, जो अब बढ़कर लगभग 6,500 किलोमीटर हो गई है। वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे समेत कई अन्य महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।
0 comments:
Post a Comment