इन एक्सप्रेस-वे के टेंडर होंगे फाइनल
फर्रुखाबाद लिंक, आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक, झांसी लिंक और जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे के टेंडर 15 अक्टूबर तक फाइनल करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे की प्रक्रिया 30 अक्टूबर तक पूरी करने की समयसीमा तय की गई है।
इसके अलावा मेरठ-हरिद्वार लिंक, विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टेंडर नवंबर के अंत यानी 30 नवंबर तक अंतिम रूप देने का लक्ष्य है। झांसी लिंक परियोजना के लिए UPEIDA के ई-टेंडर रिकॉर्ड में ग्रीनफील्ड, छह लेन और आठ लेन तक विस्तार योग्य सड़क का प्रावधान भी दर्ज है।
बीडा में जमीन अधिग्रहण ने पकड़ी रफ्तार
बैठक में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की प्रगति की भी समीक्षा हुई। कुल 56,662 एकड़ भूमि के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 28,874 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पूरा किया जा चुका है। बीडा की महायोजना-2045 को 25 अक्टूबर तक मंजूरी दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
मेडिकल डिवाइस पार्क में शुरू हुआ निर्माण
ग्रेटर नोएडा के मेडिकल डिवाइस पार्क में आवंटित भूखंडों पर भी काम आगे बढ़ रहा है। अब तक 28 आवंटियों ने निर्माण शुरू कर दिया है, जबकि छह भवन तैयार हो चुके हैं और एक इकाई में उत्पादन भी शुरू हो गया है। जिन इकाइयों में अभी निर्माण शुरू नहीं हुआ है, वहां प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही यूपी इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स और यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए बाकी भूमि अधिग्रहण को भी गति देने पर जोर दिया गया।
.png)
0 comments:
Post a Comment