रेलवे की ओर से पदों की जरूरत और उपलब्ध रिक्तियों की समीक्षा के बाद यह बढ़ोतरी की गई है। नए पद अलग-अलग जोन में बांटे गए हैं। इसका फायदा उन अभ्यर्थियों को मिल सकता है जो ALP भर्ती के जरिए रेलवे में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
सात जोन में बढ़ीं सीटें
अतिरिक्त 3,500 पदों का आवंटन सात रेलवे जोन में किया गया है। इनमें पूर्व तट रेलवे को 450, पूर्व मध्य रेलवे यानी ECR को 500, दक्षिण मध्य रेलवे को 700, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 200, दक्षिण पूर्व रेलवे को 790, मेट्रो रेलवे को 360 और पश्चिम रेलवे को 500 पद मिले हैं। मेट्रो रेलवे से संबंधित इंडेंट दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) की ओर से रखा जाएगा। इस तरह अलग-अलग जोन में जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त पद शामिल किए गए हैं।
कब जारी होगा अंतिम पदों का विवरण?
रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को अतिरिक्त रिक्तियों का इंडेंट निर्धारित समय के भीतर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार इंडेंटिंग यूनिट की प्रक्रिया 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच, PCPO स्तर की प्रक्रिया 5 अक्टूबर, RRB स्तर पर 6 अक्टूबर और नोडल RRB की प्रक्रिया 7 अक्टूबर तक पूरी की जानी है। इसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी होने पर भर्ती की अंतिम रिक्तियों का विस्तृत विवरण RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
11,127 से बढ़कर 14,627 हुई कुल वैकेंसी
रेलवे ALP भर्ती में पहले 11,127 पद थे। अब इसमें 3,500 पद जोड़ दिए गए हैं। इस तरह कुल रिक्तियां 14,627 हो गई हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आगे की जानकारी के लिए अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस देखते रहें और भर्ती से जुड़ी किसी भी अपडेट को केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही मानें।

0 comments:
Post a Comment