केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी, चीनी मोबाइल कवर पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली: भारत में सस्ते चीनी मोबाइल कवर के बढ़ते आयात के बीच सरकार ने घरेलू निर्माताओं को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। वाणिज्य मंत्रालय के तहत DGTR ने चीन से आने वाले मोबाइल कवर पर अगले पांच साल के लिए 72 डॉलर प्रति 1,000 पीस एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की सिफारिश की है। DGTR की फाइनल फाइंडिंग 24 सितंबर 2026 को जारी हुई थी।

भारतीय मुद्रा में जांच के दौरान इस्तेमाल की गई विनिमय दर के आधार पर यह शुल्क करीब 6.15 रुपये प्रति कवर बैठता है। हालांकि, इसे लागू करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अंतिम अधिसूचना जरूरी होगी।

चीन से बढ़े आयात ने बढ़ाई चिंता

DGTR की जांच में चीन से मोबाइल कवर के आयात में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। जांच अवधि में चीनी उत्पादों की बाजार हिस्सेदारी बढ़ने और घरेलू निर्माताओं की हिस्सेदारी घटने की बात सामने आई। प्राधिकरण ने सस्ते आयात से भारतीय उद्योग पर पड़े असर को देखते हुए ड्यूटी की सिफारिश की है।

कुछ कवर रहेंगे दायरे से बाहर

Askin Aramid Fibre से बने मोबाइल कवर को प्रस्तावित ड्यूटी के दायरे से बाहर रखा गया है। वहीं अन्य संबंधित मोबाइल कवर इस सिफारिश के दायरे में आ सकते हैं।

घरेलू MSME कंपनियों को राहत की उम्मीद

भारत में मोबाइल कवर बनाने वाली कई इकाइयां MSME क्षेत्र से जुड़ी हैं। DGTR की कार्रवाई का उद्देश्य सस्ते आयात से घरेलू उद्योग को होने वाले नुकसान को कम करना और भारतीय निर्माताओं के लिए प्रतिस्पर्धा का माहौल बेहतर करना है।

0 comments:

Post a Comment