समझौते के अनुसार देशभर में SAIL की विभिन्न इकाइयों में काम कर रहे नियमित गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को ₹32,000 का वार्षिक बोनस मिलेगा। वहीं, गैर-कार्यकारी प्रशिक्षुओं को ₹25,600 का भुगतान किया जाएगा। जिससे इन्हे राहत मिलेगी।
कंपनी के मुनाफे में हुआ इजाफा
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई। प्रबंधन के मुताबिक, कंपनी का कर-पूर्व लाभ (PBT) 2024-25 के ₹3,009 करोड़ से बढ़कर 2025-26 में ₹4,334 करोड़ हो गया। यानी कंपनी के मुनाफे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
हालांकि, उत्पादन के मोर्चे पर कुछ लक्ष्य पूरे नहीं हो सके। सेल योग्य इस्पात का उत्पादन निर्धारित लक्ष्य का करीब 94 प्रतिशत, जबकि कच्चे इस्पात का उत्पादन 92 प्रतिशत रहा।
कर्मचारियों ने लक्ष्य पूरा करने का दिया भरोसा
बैठक में कोयले की कीमतों में उतार-चढ़ाव, विदेशों से इस्पात आयात और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी भू-राजनीतिक परिस्थितियों जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। बोनस समझौते पर प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।
कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि गैर-कार्यकारी कर्मचारी आने वाले वित्तीय वर्ष में उत्पादन बढ़ाने के साथ तकनीकी और आर्थिक प्रदर्शन से जुड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे। बोनस का फैसला त्योहारी मौसम में कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

0 comments:
Post a Comment