सरकार ने नीति तैयार करने में सलाह देने के लिए KPMG India Services LLP को जिम्मेदारी दी है। इसके लिए कंपनी को 86.17 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा।
सोनपुर और अजगैबीनाथ में एयरपोर्ट की योजना
प्रस्तावित नीति में सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित करने की संभावनाओं का भी अध्ययन किया जाएगा। साथ ही यह आकलन होगा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और विमानन गतिविधियों को कितना विस्तार मिल सकता है।
सरकार राज्य में पहले से मौजूद एयरपोर्ट की क्षमता का अधिक प्रभावी इस्तेमाल करने और निजी निवेश को बढ़ावा देने के विकल्प भी तलाशेगी।
बिहार में ही विकसित हो सकती हैं विमानन सुविधाएं
वर्तमान में विमानों की बड़ी मरम्मत और रखरखाव के लिए बिहार को दूसरे राज्यों की सुविधाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। नई नीति के जरिए राज्य में ऐसी सेवाओं को विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इससे विमानन क्षेत्र में कारोबार के साथ रोजगार के नए अवसर भी बन सकते हैं।
इसके अलावा उड़ान योजना के तहत मुजफ्फरपुर, बीरपुर, वाल्मीकिनगर और सहरसा जैसे शहरों में एयरपोर्ट सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। नई नीति में इन हवाई अड्डों के बेहतर उपयोग और सेवाओं के विस्तार के विकल्पों को शामिल किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment