बिहार में कोरोना की सुनामी, 1872 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस की सुनामी आई हुयी हैं। इस वायरस के प्रभाव से कई लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा हैं। 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक आंकड़े के अनुसार बिहार में आज 90 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले जिससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1872 हो गई हैं। कोरोना संक्रमण के मामले 9 जिले से सामने आए हैं। जिसमे सबसे ज्यादा केस कटिहार शेखपुरा और समस्तीपुर जिलों से सामने आए हैं गोपालगंज में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। 

बिहार में ज्यादा तर वो लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जो बाहर से बिहार आये हैं। इससे बिहार में कोरोना की लंबी चेन बनती जा रही हैं जो राज्य के लोगों के लिए खतरनाक हैं। कोरोना के इस चेन को तोड़ने के लिए सरकार कई तरह के बड़े फैसले ले रही हैं ताकि इस संक्रमण को रोका जा सके। 

0 comments:

Post a Comment