न्यूज डेस्क: जो लोग बिहार में टीचर बनने का सपना देश रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार को पटना हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन की स्थिति स्थिति सामान्य होते ही STET की परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए विभाग प्रक्रिया में लग गयी हैं। बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।
आपको बता दें की बिहार बोर्ड ने शनिवार को ही STET का रिजल्ट रद्द कर दिया था। जिसपर चीफ जस्टिस संजय करोल तथा जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने बुधवार को इस मसले की सुनवाई की। जिसमे बिहार बोर्ड ने अपना पछ रखा।
जो छात्र STET एग्जाम में बैठना चाहते हैं। उनके लिए तैयारी करने का अच्छा मौका हैं। क्यों की लॉकडाउन खत्म होने के बाद इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। आपको बता दें की इसके लिए दुबारा फार्म भरने की जरुरत नहीं हैं। जो फार्म पहले से भरा हुआ हैं वहीं मान्य होगा और उसी से एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment