बिहार में 90763 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: भारत सरकार ने 18 माह के D.El.Ed कोर्स को एनसीटीई द्वारा मान्यता दे दी है। जिसके बाद बिहार में 90 हजार 763 प्रारंभिक शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया फिर से शुरू हो जाएगी। इसके लिए बिहार सरकार तैयार हो गयी हैं।  प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह ने बताया है कि एनसीटीई से इस कोर्स के मान्यता मिल जाने के बाद अब जल्द ही शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी। 
वैसे लोग जिनके बाद  एनआईओएस से 18 माह का D.El.Ed कोर्स की डिग्री हैं। वो लोग टीचर बहाली प्रक्रिया में अब भाग ले सकते हैं। आपको बता दें की  D.El.Ed कोर्स प्रशिक्षित शिक्षकों की बहाली पर एनसीटीई ने यह कहते हुए रोक लगा दिया था कि यह कोर्स शिक्षकों की बहाली के लिए उपर्युक्त नहीं है। जिसके बाद ये लोग हाई कोर्ट में गए थे। 

मिली जानकारी के अनुसार एनसीटीई से शिक्षा विभाग को पत्र मिलने के बाद अब हाईकोर्ट के फैसले को मानते हुए बिहार सरकार ने एलपीए दायर नहीं करने का फैसला लिया है। इससे ये साफ़ हो गया हैं की एनआईओएस से 18 माह का डीएलएड पास अभ्यर्थियों को नियोजन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment