न्यूज डेस्क: शास्त्रों के अनुसार कई मंत्रों का जाप इंसान के जीवन के लिए लाभदायक माना जाता हैं। मंत्रों के जाप से घर में बरकत आती हैं और इंसान का जीवन खुशहाली में बीतता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे मंत्र के जाप के बारे में जिस मंत्र के जाप से आपके सभी दुख और संकट दूर हो जाएंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्
आप भी अगर धोखे से बचना चाहते हैं और जीवन से दुख संकट को दूर करना चाहते तो नित्य नियम से गायत्री मंत्र का जप करें। गायत्री मंत्र के भी कई फायदे धार्मिक शास्त्रों में बताएं गए हैं। इसलिए इसका जाप करनी चाहिए।
2 .ॐ हं हनुमंते नमः
हनुमान जी इस कलयुग में अजर अमर हैं और अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देव हैं। आप भी अगर जीवन में किसी भी तरह से परेशान हैं तो आप इस मंत्र का जाप करें। इससे आपके सभी दुख और संकट खत्म हो जाएंगे। साथ ही साथ इससे आपके घर में बरकत आएगी।

0 comments:
Post a Comment