बिहार में कोरोना को लेकर रेड अलर्ट जारी, बेकाबू हुए 10 जिलों के हालात

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया हैं। क्यों की यहां कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इस हालात से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई हैं। साथ ही साथ बिहार में बिना मास्क घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दिया गया हैं। 
खबर के मुताबिक बिहार में एक साथ 290 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10683हो गई है। साथ ही साथ 77 लोगों की जान चली गई हैं। इससे लोगों में डर का महौल बनता जा रहा हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के एक रिपोट के अनुसार बिहार के 10 जिलों में कोरोना से हालात दिन प्रतिदिन और भी ज्यादा ख़राब होते जा रहे हैं। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। लॉकडाउन में जैसे जैसे छूट मिल रहा हैं। वैसे वैसे कोरोना का संक्रमण भी तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। 

पटना 821

भागलपुर 505

सिवान 483

बेगूसराय 466

मधुबनी 453

रोहतास 343

कटिहार 336

समस्तीपुर 332

मुंगेर 323

मुजफ्फरपुर 310

0 comments:

Post a Comment