बिहार में एसटीईटी परीक्षा रद्द किए जाने का विरोध तेज

न्यूज डेस्क: बिहार में टीचर बनने की चाहत रखने वाले लोगों को तब गहरा झटका लगा था जब बिहार बोर्ड ने अचानक से एसटीईटी परीक्षा रद्द कर दिया था। बोर्ड ने बताया था की इस परीक्षा में धांधली हुई हैं जिसके कारण इसे रद्द करने का फैसला लिया हैं। 
आज बिहार एसटीइटी संघर्ष समिति के बैनर तले एसटीईटी अभ्यर्थियों ने सत्याग्रह पैदल मार्च निकाला तथा बिहार बोर्ड के खिलाफ विरोध जताया। आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना हैं की बोर्ड ने शुरूआती दिनों में कहा था की परीक्षा में कोई धांधली नहीं हुई हैं। लेकिन जब रिजल्ट निकालने की बारी आई तो बोर्ड ने अचानक से इसे रद्द कर दिया। 

खबर के अनुसार इस मार्च का नेतृत्व कर रहे समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जब तक एसटीईटी का रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। सरकार  युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। बिहार बोर्ड जबतक रिजल्ट जारी नहीं करता हम पुरे बिहार में आंदोलन करेंगे। 

0 comments:

Post a Comment