बिहार में ग्रेजुएट होने पर लड़कियों को मिलेगा 25000 रुपये, ऐसे करें आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार बाल विवाह को रोकने तथा लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना चलाती हैं। इस योजना के अंतर्गत बिहार में अगर कोई लड़की ग्रेजुएट होती हैं तो उसे बिहार सरकार 25000 रुपये की सहायता राशि देती हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लड़कियां ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार इस योजना का लाभ बिहार में कई सारी लड़कियां उठा रही हैं। आपको बता दें की इस्ला लाभ उठाने के लिए कन्याए बिहार राज्ये की स्थायी निवासी होनी चाहिए। साथ ही साथ इस योजना का लाभ एक परिवार की दो बेटियों को ही मिल सकता है। इस बात का ख्याल रहें। 

इसके लिए आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, इंटर की मार्कशीट, स्नातक की मार्कशीट, मोबाइल नंबरऔर पासपोर्ट साइज़ फोटो की ज़रूरत पड़ेगी। इसे आप ऑनलाइन के द्वारा बिहार सरकार की वेबसाइट पर सबमिट कर सकते हैं। 

वेबसाइट : http://edudbt.bih.nic.in/

अगर आप बिहार में इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप http://edudbt.bih.nic.in/ वेबसाइट पर जा कर आवेदन करें। आवेदन में अपनी सही जानकारी दें। लड़कियों को 25000 रुपये की सहायता राशि उनके बैंक अकाउंट पर आएगा। 

0 comments:

Post a Comment