पटना के 22 मोहल्लों में फैला कोरोना, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मोहल्ले सील

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना का जबरदस्त अटैक हुआ हैं। यहां के 22 मोहल्ले में कोरोना का संक्रमण फ़ैल रहा हैं। जिससे यहां की जनता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पटना के 22 अलग-अलग मोहल्ले में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया हैं। प्रशासन कई मोहल्ले को सील करने की प्लानिंग कर रहा हैं। ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। 

आपको बता दें की पटना के त्रिपोलिया, कदमकुआं और बिहारी साव लेन के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  बाकि के दो पीएमसीएच के नर्सिंग स्टॉफ हैं। इसके अलावा कंकड़बाग से आठ, मलाही पकड़ी से एक, भूतनाथ रोड से एक कोरोना मरीज मिले हैं। 

वहीं  गोला रोड से 4, पटेलनगर से दो, दानापुर से दो, बोरिंग रोड से एक,सिपारा से दो, राजीवनगर से दो, फुलवारीशरीफ से 1,रुकनपुर से 1, बुद्दा कॉलोनी से एक, मनेर से एक, बिहटा से दो, करबिगहिया से एक, एसके परी से एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे लोगों में डर का महौल बनता जा रहा हैं। साथ ही साथ इससे बिहार सरकार भी चिंतित नजर आ रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment