न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा हैं। इस संकट को दूर करने के लिए सरकार कई तरह के बड़े-बड़े फैसले ले रही हैं ताकि लोगों को इससे छुटकारा मिल सके। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की जिला पदाधिकारी रवि शंकर चौधरी ने कहा कि अरवल के लोगों को बार-बार जागरूकता अभियान चलाकर मास्क लगाने को कहा जा रहा है। लेकिन फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने फैसला लिया हैं की अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर निकलता हैं तो उसपर जुर्माना लगाया जाएगा। खबर के मुताबिक जो गाड़ी वाले लोग और गाड़ी पर बैठने वाले लोग मास्क नहीं लगाते हैं तो उन्हें ₹50 फाइन लगेगा और 2 मास्क दिया जाएगा। वहीं दुकानदारों को मास्क नहीं पहनने पर ₹2000 का फाइन भी लिया जाएगा। ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
आपको बता दें की जिला प्रशासन ने आदेश दिया है की एक बाइक पर दो लोग ही बैठेंगे और दोनों के पास हैमलेट होना अनिवार्य है नहीं तो ₹1000 फाइन देना पड़ेगा। सभी लोगों को मास्क लगाना ज़रूरी हैं। बिना मास्क के अगर कोई व्यक्ति भीड़-भाड़ के इलाकों में दीखता हैं तो उसपर भी जुर्माना लगाया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment