नीतीश का चुनावी दांव, 4 लाख नियोजित शिक्षकों को दिया सेवाशर्त

न्यूज डेस्क: बिहार में विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा हैं। जिसे देखते हुए नीतीश कुमार ने बड़ा चुनावी दाव खेला हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कैबिनेट ने बिहार में 4 लाख नियोजित शिक्षकों को सेवाशर्त देने पर मुहर लगा दी हैं। 
आपको बता दें की नीतीश सरकार हड़ताल, बीएसटीए के शीर्ष नेताओं के दबाव और विधानसभा चुनाव के नजदीक आते देख अब सेवाशर्त शीघ्र प्रकाशित एवं उसे लागू करने के लिए तत्पर हो गई है। इससे नियोजित शिक्षकों को काफी लाभ मिल सकता हैं। 

सरकार के इस फैसले का शिक्षक संघ ने भी सोआगत किया हैं। उन्होंने कहा है की बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के कुशल शीर्ष नेतृत्व एवं हजारों संघर्षशील शिक्षक साथियों के साहसिक संघर्ष एवं परिश्रम का मीठा फल मिलने का समय बहुत नजदीक आ गया है। सेवाशर्त मिलने के बाद नियोजित शिक्षकों को वेतनमान को छोड़कर वो सारा लाभ मिलेगा जो सामान्य शिक्षकों को मिलता हैं।

0 comments:

Post a Comment