बिहार में जानलेवा हुआ कोरोना, 80 लोगों की मौत, 11111 कोरोना पॉजिटिव

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस जानलेवा होता जा रहा हैं। इस वायरस से प्रतिदिन कई लोगों की मौत हो रही हैं। जिससे लोगों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक रिपोट के मुताबिक बिहार में अबतक 80 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हो चुकी हैं। जबकि 11111 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। 
बिहार के पटना में सबसे ज्यादा 11 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई है। इसके बाद दरभंगा, रोहतास और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत कोरोना से हुई हैं। वहीं  बेगूसराय, मुजफ्फरपुर  और नालंदा में  4-4 कोरोना से अपनी जान गवाएं हैं। 

खबर के मुताबिक भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और वैशाली, पूर्वी चंपारण में 3-3 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही मधुबनी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है। वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत भी कोरोना वायरस से हुई हैं। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं और लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। 

0 comments:

Post a Comment