न्यूज डेस्क: बिहार दरोगा की लिखित परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की आयोग ने 23 अगस्त को लिखित परीक्षा लेने की बात कहीं। आपको बता दें की इसको लेकर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए पटना के डीएम को पत्र लिखकर स्कूल- कालेजों का ब्योरा मांगा गया है। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही हैं। बहुत जल्द बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।
खबर के अनुसार बिहार दारोगा के 2064, परिचारी (सार्जेंट) के 215, सहायक अधीक्षक कारा के 125 व सहायक अधीक्षक कारा (भूतपूर्व सैनिक) के 42 पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए 23 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई हैं।

0 comments:
Post a Comment