न्यूज डेस्क: ग्रामीण बैंक में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर हैं। क्यों की आईबीपीएस ने ग्रामीण बैंकों के लिए ऑफिसर और क्लर्क पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। आप फटाफट ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।
आईबीपीएस द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार करीब 9800 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें क्लर्क के साथ साथ ऑफिसर लेवल के भी पद शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
आपको बता दें की क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी भी विषय में स्नातक निर्धारित की गई हैं। वहीं ऑफिसर लेवल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता अगल-अलग विषय से पदों के अनुसार स्नातक निर्धारित हैं।
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस https://ibps.in/ वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन पढ़ें। साथ ही साथ दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन के द्वारा ही होगी।

0 comments:
Post a Comment