बिहार में कोरोना को लेकर सख्ती, घर से बाहर निकले तो होगी कार्रवाई

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का कहर जारी हैं। जिस कहर को रोकने के लिए बिहार सरकार सख्त होती जा रही हैं। खबर के मुताबिक बिना मास्क घर से निकलने पर अब कार्रवाई हो सकती हैं। इसके लिए सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को सुचना दे दी हैं।
आपको बता दें की कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और लोगों के साथ दुकानदारों द्वारा बरती जा रही लापरवाही की जांच के लिए डीएम के निर्देश पर बुधवार को दो स्पेशल टीमों का गठन किया गया हैं। ये टीम उन लोगों को नजर रखेगी जो बिना मास्क के घूम रहें। 

सरकारी आदेश के मुताबिक अगर किसी शॉपिंग मॉल, दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान या वाहन (बस, टैक्सी, ऑटो समेत अन्य) में अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के दिखे, तो उसे बंद करने की कार्रवाई डीएम के स्तर से की जायेगी। साथ ही साथ उनपर क़ानूनी एक्शन भी लिया जाएगा। 

मास्क को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम जगह जगह चेक कर सकती हैं। बिना मास्क के दिखाई देने वाले लोगों को सख्ती बरती जा रही हैं। बता दें की बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 10 हजार पार कर गई हैं। जिससे बिहार सरकार चिंतित हैं। 

0 comments:

Post a Comment