न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग जमीन खरीदते समय धोखेधड़ी का शिकार हो रहे हैं। इस शिकार से बचने के लिए यूपी सरकार ने ऑनलाइन वेबसाइट बनाया हैं। इस वेबसाइट पर जा कर आप जमीन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन के द्वारा जान सकते हैं।
आपको बता दें की यूपी में स्टाम्प और पंजीकरण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन संपत्ति पंजीकरण सुविधा शुरू की है अब यह सुविधा नागरिकों को उनकी संपत्ति रजिस्ट्री को आसान तरीके से प्राप्त करने में मदद करेगी। आप किसी भी जमीन को खरीदते हैं तो आप खरीदने से पहले इस पोर्टल पर जा कर आप उस जमीन से जुड़ी सारी डिटेल्स जान सकते है।
आधिकारिक वेबसाइट।
https://igrsup.gov.in/igrsup/defaultAction.action#
अगर आप जमीन का पंजीकरण करना चाहते हैं तथा जमीन से जुड़ी डिटेल्स जानना चाहते हैं तो आप यूपी सरकार की इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां पर आप पहले रजिस्ट्रेशन कर लें। अब आप किसी भी जमीन का डिटेल्स जान सकते हैं। जमीन का डिटेल्स जानने के लिए आपसे उस जमीन से जुड़ी कुछ जानकारी मांगी जाएगी।

0 comments:
Post a Comment