बिहार में नहीं होगा श्रावणी मेला का आयोजन, सभी शिव मंदिर रहेंगे बंद

न्यूज डेस्क: सावन का महीना आने वाला हैं। इस महीने में लोग धूम धाम से श्रावणी मेला का आनंद लेते हैं। लेकिन इस बार कोरोना संकट को देखते हुए बिहार में श्रावणी मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा। यहां सभी शिव मंदिर 4 अगस्त तक बंद रहेंगे। 
आपको बता दें की बिहार धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन ने बुधवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि कोरोना महामारी का प्रसार रोकने के लिए श्रावणी मेला पर रोक लगाई है। यहां शिव मंदिर भी बंद रहेंगे। 

खबर के मुताबिक इस बिंदु पर सभी जिलों के जिलाधिकारी से वस्तुस्थिति पर विचार विमर्श किया गया गया हैं। जिसके बाद सभी परिस्थिति पर विचार करते हुए बिहार धार्मिक न्यास पर्षद ने यह निर्णय लिया है कि सभी शिव मंदिर जहां श्रावण मेला जलाभिषेक या कांवर यात्रा का आयोजन होता है को 4 अगस्त तक बंद कर दिया जाय। कोरोना के कारण श्रावण मेला का आयोजन नहीं किये जाएं। 

0 comments:

Post a Comment