भारत के बाद अमेरिका में चाइनीज एप पर बैन, बौखलाया ड्रैगन

न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में चीन और चीन में बने सामान का विरोध तेजी के साथ हो रहा हैं। दुनिया के कई देश चीन पर तरफ तरह के प्रतिबंध लगा रहें हैं। भारत में भी कुछ दिन पहले 59 चाइनीज एप को बैन कर दिया गया था। जिसके बाद अमेरिका ने भी बड़ा कदम उठाया हैं। 
खबर के मुताबिक अमेरिका में भी अब टिकटॉक को बैन करने की मांग उठ रही है। दरअसल भारत की तर्ज पर कुछ अमेरिकी सांसद इस बैन की मांग उठा रहे हैं। सांसदों ने अमेरिकी सरकार से कहा कि छोटे छोट वीडियो शेयर करने वाले ये ऐप देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। इसके बाद अमेरिकी सरकार भी चाइनीज एप की लिस्ट तैयार कर रही हैं ताकि उन्हें बैन किया जा सके। 

अमेरिका चीन पर पहले ही कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया हैं। साथ ही साथ चीन के 33 कंपनियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया हैं। अमेरिका के इस कदम से चीन की आर्थिक स्थिति ख़राब होती जा रही हैं। भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान में चाइनीज सामानों का जबरदस्त विरोध हो रहा हैं और सभी देश चीन पर नए नए प्रतिबंध लगाते जा रहे हैं। 

0 comments:

Post a Comment