न्यूज डेस्क: चीन की विस्तारवादी निति से जापान भी परेशान हैं। इसी बीच एक खबर आ रही हैं की चीन अब पूर्वी चीन सागर में द्वीपों के मुद्दे पर जापान के साथ तनाव बढ़ा रहा है। इससे चाइना सी में जापान और चीन के बीच तल्खी बढ़ गया हैं।
आपको बता दें की इस तनाव के बीच जापानी एयरफोर्स ने चीन के एक बॉम्बर एयरक्राफ्ट को अपनी सीमा से बाहर खदेड़ दिया है। कुछ दिन पहले जापानी सेना ने चीन की एक पनडुब्बी को खड़ेगा था। जिससे ड्रैगन बौखलाया हुआ हैं और जापान को युद्ध की धमकी दे रहा हैं।
वहीं जापान ने भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में चीन की हर हरकत का माकूल जवाब दिया जाएगा। जापान चीन की विस्तारवादी नीति को बर्दास्त नहीं करेगा। आपको बता दें की जापान ने चीनी सेना के जिस बॉम्बर एयरक्राफ्ट को खदेड़ा हैं वो परमाणु हमला करने में सक्षम है। चीन ने इस विमान को विशेष रूप से अमेरिका के बेस को निशाना बनाने के लिए शामिल किया है।
चीन जापान के साथ साथ भारतीय सीमा पर भी अपना दावा कर रहा हैं और इन देशों के साथ तनाव को बढ़ा रहा हैं। इतना ही नहीं चीन चाइना सागर में ताइवान और वियतनाम पर भी कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा हैं। जिससे एशिया में युद्ध की स्थिति बनती जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment