न्यूज डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में भ्रष्टाचार कम करने की बात करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरस हो रहा हैं। जिसमे नीतीश सरकार की पोल खोलकर रख दी हैं और बिहार की असली सच्चाई बताई हैं।
खबर के मुताबिक नीतीश कुमार की महत्वकांक्षी सात निश्चय योजना में कमीशन का खेल खूब चल रहा है।आपको बता दें की मुखिया व ग्रामीण के बीच किसको कितना कमीशन तय है दोनों की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे राजनीति महकमे से लेकर प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। इस वीडियो में बताया जा रहा हैं की बिहार में किसे कितना कमीशन मिलता है।
जानकारी के मुताबिक ये वीडियो का मामला कुटुंबा प्रखंड की डुमरा पंचायत का है। इस वीडियो में युवक बारी-बारी सवाल करता चला गया, जिसका जवाब मुखिया भी देते रहे। उन्होंने कहा की बीडीओ, सीओ को पहले पैसा नहीं देते थे। जिसके कारण काम फंस जाता था। लेकिन अब नीचे से ऊपर तक पैसा बंधा हुआ है। जिसके कारण काम जल्दी-जल्दी हो जाता हैं। इस खुलासे के बाद बिहार की राजनीती गरमा गई हैं तथा नीतीश सरकार से कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं।
0 comments:
Post a Comment