खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में काम करने वाले श्रमिकों को मार्च तक दो किस्तों में दो हजार रुपए कोरोना काल के चलते भरण-पोषण भत्ता के रूप में दिया जा रहा हैं। लेकिन ये पैसा सिर्फ उन लोगों को दिया जायेगा जिन्होंने 31 मार्च तक ई-श्रम पोर्टल पर आवेदन किया था।
बता दें की भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेश अवस्थी ने बताया है की 31 के बाद अब तक सवा करोड़ से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। लेकिन सरकार ने साफ किया है कि 31 दिसम्बर तक पोर्टल पर जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है, इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हें ही दिया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी सरकार ने एक हजार रुपए की पहली क़िस्त श्रमिकों के बैंक खानें में भेज दी हैं। वहीं अगले महीने में दूसरी क़िस्त की राशि भेजी जाएगी। इसको लेकर सरकार के संबंधित विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
0 comments:
Post a Comment