खबर के अनुसार ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में शानदार शतक जमाये हैं। पंत ने भारत की दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाए, एक ओर से लगातार विकेट गिर रहा था तो वहीं दूसरी ओर से ऋषभ पंत की विस्फोटक बल्लेबाजी जारी थी।
बता दें की इंग्लैंड में 114 और ऑस्ट्रेलिया 159 नाबाद के बाद ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका में भी टेस्ट शतक जमाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस दौरान धोनी-संगाकारा जैसे दिग्गज को भी पीछे छोड़ दिया हैं।
वहीं बात केपटाउन टेस्ट की करें तो ऋषभ पंत के शतक की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य दिया हैं। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 2 विकेट पर 102 रन बना लिया हैं। अब देखना होगा की आज भारतीय गेंदबाज कैसी गेंदबाजी करते हैं।
0 comments:
Post a Comment