पटना सहित सभी जिलों में मास्क की जबरदस्त चेकिंग, कई दुकानें सील

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। जिसके कारण पटना सहित राज्य के सभी जिलों में मास्क की जबरदस्त चेकिंग चल रही हैं। बिना मास्क लगाए घूमने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा हैं तो वहीं बिना मास्क के दूकान चलाने वाले दुकानदारों के दूकान को सील किया जा रहा हैं।

खबर के अनुसार पटना के अलग-अलग इलाकों में जिला प्रशासन ने 12 से ज्यादा दुकानों को सील कर दिया हैं। क्यों की इन दुकानों में कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। वहीं कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया हैं।

बता दें की पटना के 100 इलाकों में मास्क चेकिंग की जा रही हैं। बगैर मास्क के दुकानदार और ग्राहक पकड़े जानें पर उसे सील किया जा रहा हैं। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर पटना में जगह-जगह मास्क चेकिंग की जा रही हैं।

पटना के अलावे भी राज्य के कई जिलों में मास्क चेकिंग किया जा रहा हैं। बिना मास्क दिखाई देने वाले लोगों से 500 रुपये जुर्माना राशि की वसूली की जा रही हैं। इसलिए आप बिहार के किसी भी जिले में रहते हैं तो घर से निकलने के दौरान मास्क आवश्य लगाए।

0 comments:

Post a Comment