बता दें की राशन कार्ड धारकों को यूपी सरकार के द्वारा प्रतिमाह सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराया जाता हैं। अभी फिलहाल मार्च महीने तक लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा हैं। इसलिए आप फटाफट ऑनलाइन या ऑफलाइन के द्वारा राशन कार्ड के लिए अप्लाई करें।
खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिन गरीब व्यक्ति ने अभी तक तक राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है, वह अब खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
वहीं अगर आप अपने परिवार के किसी व्यक्ति का नाम राशन कार्ड से जोड़ना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से जोड़ सकते हैं। साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन : आप यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2022 के अंतर्गत पंजीकरण करने के लिए क्षेत्रीय जन सेवा केंद्र में भी जा कर आवेदन कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment