पटना : बिहार में ये लोग अब तीन बार ही देंगे BPSC की परीक्षा, नियम में बदलाव

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सरकारी नौकरी करने वाले लोग अब BPSC और BSSC की परीक्षा तीन बार ही दे सकेंगे। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार BPSC और BSSC की परीक्षाओं में कोई भी सामान्य कैंडिडेट कितनी बार भी शामिल हो सकता है। लेकिन सरकारी सेवक अब तीन बार से ज्यादा इन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे। क्यों की इसके नियम में बदलाव किया गया हैं।

बता दें की सामान्य प्रशासन विभाग ने इस सन्दर्भ में आदेश जारी कर दिया हैं। साथ ही साथ सभी विभागों के अलावा DG, आयुक्त, DM, बीपीएससी, तकनीकी सेवा आयोग, बीएसएससी को इसकी सूचना भेज दी हैं और दिशा निर्देश भी दिए हैं। 

वहीं सामान्य अभ्यर्थी के लिए इसमें किसी तरह के कोई बदलाव नहीं किये गए हैं। इनके लिए ऐसी कोई सीमा तय नहीं की गयी है। वहीं इन परीक्षाओं के लिए निर्धारित उम्रसीमा पहले की तरह ही लागू रहेगी। इसमें भी कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment