पटना, सारण, दरभंगा, बक्सर, सिवान के लोग निकालें खतियान, सर्वे में आएगा काम

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, सारण, दरभंगा, बक्सर, सिवान समेत 18 जिलों में दूसरे चरण का जमीन सर्वे शुरू होने वाला हैं। सरकारी आदेश के बाद 18 जिलों के 100 अंचलों में 196 शिविर बनाये जा रहे हैं। इसमें करीब 5100 मौजें में सर्वे का काम किया जायेगा।

खबर के अनुसार पटना, सारण, दरभंगा, बक्सर, सिवान, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमर,  वैशाली, रोहतास, पूर्वी चम्पारण, मधुबनी, समस्तीपुर, गोपालगंज और नवादा के लोग जमीन सर्वे के लिए अपने खेत का खतियान तैयार रखें।

बता दें की सर्वे के दौरान लोगों से जमीन का खतियान मांगा जायेगा। अगर ये खतियान आपके पूर्वक या फिर किसी ऐसी व्यक्ति के नाम हैं जो जीवित नहीं हैं तो आपको वंशावली बनानी होगी। उसके आधार जमीन सर्वे किया जायेगा और फिर नया खतियान आपके नाम से अपडेट हो जायेगा।

ऐसे निकालें जमीन का खतियान : अगर आपके पास जमीन का खतियान नहीं हैं या फिर कहीं भूल गया हैं तो आप बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट http://land.bihar.gov.in/Ror/RoR.aspx पर जा कर जमीन का खतियान डाउनलोड कर सकते हैं। 

जमीन का खतियान निकालने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जानें के बाद सबसे पहले जिला, इसके बाद अंचल और फिर मौजा को सलेक्ट करना होगा। फिर आप जमीन रैयत के नाम से जमीन का खतियान निकाल सकते हैं। इसके लिए कोई पैसा भी देना नहीं होगा।

0 comments:

Post a Comment