पटना, वैशाली, गया, राजगीर, बोधगया के बीच शुरू होगी हेलीकाप्‍टर सेवा, जानें किराया

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, वैशाली, गया, राजगीर, बोधगया के बीच हेलीकाप्‍टर सेवा शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार पर्यटन मंत्रालय की पहल पर एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) इसमें आर्थिक व तकनीकी सहयोग करेगा। इस हेलीकॉप्टर सेवा के तहत वैशाली, पटना, गया, राजगीर एवं बोधगया के साथ वाराणसी और कुशीनगर को भी जोड़ा जायेगा।

बता दें की बिहार में पर्यटकों को बढ़ाने के लिए सरकार ये नई पहल करने जा रही हैं। बिहार के पटना, वैशाली, गया, राजगीर, बोधगया में हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं। इस हेलीकॉप्टर सेवा के शुरू होने से पर्यटक इन शहरों की यात्रा कर सकेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार वैशाली में करीब 550 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण हो रहा हैं। जबकि गया, राजगीर एवं बोधगया भगवान बुद्ध के लिए जाना जाता हैं। इन शहरों के बीच ये हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। बहुत जल्द किराया का भी निर्धारण किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment