रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

न्यूज डेस्क: झारखण्ड में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखण्ड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया हैं। आज इन जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं।

खबर के अनुसार गुरुवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से रांची सहित झारखण्ड के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने झारखण्ड के अलग-अलग जिलों में 24 से 26 फरवरी तक बारिश के साथ वज्रपात होने का पूर्वानुमान लगाया हैं।

बता दें की 24 फरवरी से राज्य कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में बारिश और वज्रपात होने की सम्भावना नजर आ रही हैं। 

वहीं शुक्रवार और शनिवार को ही झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। खराब मौसम के दौरान आप सावधान रहें हैं तथा घर से बाहर ना निकले।

0 comments:

Post a Comment