1 .हार्दिक पंड्या : भारत में सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वालों की लिस्ट में हार्दिक पंड्या पहले नंबर पर हैं। हार्दिक ने अबतक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 115.57 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की हैं और ये मौजूदा समय में भारत के सबसे तेज बल्लेबाज हैं।
2 .यूसुफ पठान : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूसुफ पठान का नाम हैं। बता दें की पठान ने वनडे करियर में कुल 57 मैच खेले हैं और इस दौरान कुल 113.60 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। यूसुफ ने 2 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं।
3 .वीरेंद्र सहवाग: भारत के सबसे तेज बल्लेबाजों की लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग तीसरे नंबर पर हैं। सहवाग ने वनडे करियर में 251 मैच खेले और इस दौरान 104.33 की स्ट्राइक रेट के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की हैं। इन्होने वनडे क्रिकेट में 15 शतक और 38 अर्धशतक भी लगाए हैं।
4 .केदार जाधव : बता दें की केदार जाधव अपने वनडे करियर में अबतक 73 मैच खेले हैं और इस दौरान 101.60 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। इन्होने 2 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस लिस्ट में इनका नाम चौथे स्थान पर हैं।

0 comments:
Post a Comment