ब‍िहार के 11 शहरों में 23 जून को होगा बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

न्यूज डेस्क: बिहार में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के 11 शहरों में 23 जून को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

खबर के अनुसार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर बिहार के पटना में 77 सेंटर बनाये गए हैं। जबकि मुजफ्फरपुर में 41, दरभंगा में 44, गया में 17, भागलपुर में 28, पूर्णिया में 28, मधेपुरा में 22, आरा में 20, हाजीपुर में 17, मुंगेर में 17 और छपरा में 14 सेंटर बनाये गए हैं। 

सीइटी-बीएड राज्य नोडल केंद्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य के इन सेंटरों पर 23 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

आपको बता दें की इस बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 में भाग लेने के लिए 13 जून 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। आप 13 जून से ऑनलाइन के द्वारा अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगें। 

0 comments:

Post a Comment