खबर के अनुसार शुक्रवार को जयपुर में सबसे ज्यादा कोरोना के 56 नए मरीज मिले हैं। जबकि जोधपुर में 17, उदयपुर में 9, अजमेर में 7, बीकानेर में 6, चुरू में 5 अलवर में 5, दौसा, नागौर एवं भीलवाड़ा में 3-3, बांसवाड़ा एवं गंगानगर में 2-2 तथा बारां एवं सिरोही में एक-एक नए मरीज मिले हैं।
बता दें की राजस्थान में कोरोना के 120 नए मरीज मिलने से राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 785 हो गई हैं। इनमें सर्वाधिक 319 एक्टिव मरीज जयपुर जिले में है। जबकि बीकानेर में 94 और जोधपुर में 85 एक्टिव मरीज हैं।
मिली जानकरी के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान के नागौर में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु भी हो गई हैं। इसलिए अगर आप राजस्थान में रहते हैं तो आप सावधान रहें और घर से निकलने के दौरान मास्क लगाए और कोरोना गाइडलाईन का पालन करें।

0 comments:
Post a Comment