पटना के 30 मोहल्लों में फैला कोरोना वायरस, रहें सावधान

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना के 30 मोहल्लों में कोरोना वायरस का संक्रमण फ़ैल गया हैं। जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। 

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर पटना में कोरोना के 85 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे पटना में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 362 हो गई हैं। पटना के अलग-अल्लाह मोहल्लो में प्रतिदिन कोरोना के संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। 

बता दें की शुक्रवार को पटना के कंकड़गाग, शेखपुरा, शिवजी नगर, अशोक नगर रोड 1, चित्रगुप्त नगर, अनीसाबाद, एसके नगर, खगौल, मजार गली, तारकेश्वर पथ,आशियाना नगर, पटेल नगर, एसकेपुरी, मित्रमंडल कॉलोनी में कोरोना के नए मरीज मिले हैं। 

वहीं पटना के एनएमसीएच के पीजी हॉस्टल, दानापुर कैंट, रामनगीर बुद्धा कॉलोनी, बोरिंग रोड,कुर्जी, गौरेया स्थान, चाणक्यपुरी, दीघा, आईजीआईएमएस, खड़ंजा रोड, फुलवारीशरीफ, ऑफिसर फ्लैट बेली रोड, मोहम्मदपुर एलसीजी घाट, राजीव नगर,हड़ताली मोड़, पाटलिपुत्र, रामकृष्णा नगर, रामलखन पथ,सुल्तानपुर, मालसलामी में कोरोना के नए मरीज मिले हैं। इसलिए इन मोहल्लों में रहने वाले लोग सावधान रहें और घर से निकलने के दौरान मास्क लगाए।

0 comments:

Post a Comment