लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में 26 जून से होगी झमाझम बारिश

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में 26 जून से झमाझम बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में मॉनसून आगे की तरफ बढ़ रहा हैं। जिसके कारण से लखनऊ में बरसात होगी पर यह बारिस प्री-मॉनसून गतिविधियों से होगी। इससे पूर्वी यूपी के जिलों में रहने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और उमस से भी छुटकारा प्राप्त होगा।

बता दें की यूपी में फिलहाल मानसून की गति बहुत कमजोर हैं जिसके कारण लखनऊ समेत कई जिलों में अभी तक मानसून प्रवेश नहीं किया हैं। हालांकि आज यानि की शनिवार को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और रविवार को बारिश होगी।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी में जो निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बन रहा है वह अगले तीन-चार दिनों में बरसात का संकेत दे रहा हैं। इससे बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी झमाझम बारिश होने की उम्मीद हैं।

0 comments:

Post a Comment