खबर के अनुसार ठनका गिरने से बिहार के भागलपुर में 7, मुजफ्फरपुर में 6, छपरा और लखीसराय में 3-3, मुंगेर और समस्तीपुर में 2-2 लोगों की मौत होने की खबर हैं। वहीं नालंदा, पूर्णिया, जमुई, कटिहार, बांका, जहानाबाद, खगड़िया, बेगूसराय, अररिया और दरभंगा में 1-1 की मौत हुई हैं।
बता दें की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठनका से लोगों की हुई मौत पर दुख जताया हैं। साथ ही साथ कहा हैं की लोग खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें तथा समय-समय पर आपदा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।
सीएम ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा निर्देश दिए गए हैं। जिन लोग ने आसमानी बिजली से अपने किसी अपने को खोया हैं उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment