खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर पटना में कोरोना के 26 नए मरीज मिले हैं। जबकि गया में 12, भागलपुर में 6, अररिया में 1, पूर्णिया में 1, दरभंगा में 1, औरंगाबाद में 2, बेगूसराय में 1, भोजपुर में 2, जहानाबाद में 2, खगड़िया में 3, मधेपुरा में 1, मधुबनी में 1, मुजफ्फरपुर में 2, समस्तीपुर में 2, सारण में 3, शिवहर में 1, सीतामढ़ी में 1 और पश्चिम चंपारण में 1 नए मरीज मिले हैं।
बता दें की राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 1,38,661 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई हैं। जिसमे 69 पॉज़िटिव मामले मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 283 हो गई हैं। वहीं पटना में सबसे अधिक 166 सक्रिय मामले हैं।
वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर पहले से कोरोना संक्रमित 20 मरीज स्वास्थ्य भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और घर से निकलने के दौरान मास्क लगानी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment