आगरा, बस्ती, जौनपुर, बरेली, हरदोई समेत 25 जिलों में लगेगा रोजगार मेला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के आगरा, बस्ती, जौनपुर, बरेली, हरदोई समेत 25 जिलों में हर महीने रोजगार मेला लगाया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। 

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों पर अब 25 क्लस्टरों में वृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रतिमाह होगा और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। युवा इस रोजगार मेला में उपस्थित हो कर नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। 

बता दें की यूपी के आगरा, बस्ती, जौनपुर, हरदोई, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, मेरठ, वाराणसी, अलीगढ़, चित्रकूटधाम, झांसी, मीरजापुर, मुरादाबाद, अयोध्या, प्रयागराज, गोंडा, कानपुर, आजमगढ़, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर,  गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर व कानपुर देहात में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार रोजगार मेला आयोजन करने को लेकर जिला सेवायोजन कार्यालय से संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। वृहद मेलों का आयोजन माह के द्वितीय सोमवार, 21 तारीख या 30 तारीख को कराया जाएगा। 

पंजीकरण के लिए लिए वेबसाइट : sewayojan.up.nic.in 

0 comments:

Post a Comment