मौसम विभाग ने अररिया, सुपौल, मधुबनी, किशनगंज के कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस जिलों में आज तेज गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थानों पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं।
बता दें की मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से पक्के मकान में रहने को कहा है। साथ ही साथ बिजली के खंभे और ऊंचे पेड़ पौधों से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि वज्रपात से लोगों को किसी तरह के नुकसान का सामना करना ना पड़ें।
बता दें की बिहार में जब से मानसून की एंट्री हुयी हैं। तब से 30 से ज्यादा लोग वज्रपात और आंधी से अपनी जान गवा चुके हैं। इसलिए अगर मौसम ख़राब को तो घर से बाहर ना निकले और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।

0 comments:
Post a Comment